ईरानी हमलों के बीच कुवैत के दो अफसर शहीद, गृह मंत्रालय ने दी श्रद्धांजलि

ईरानी हमलों के बीच कुवैत के गृह मंत्रालय के दो अधिकारी शहीद हो गए. दोनों अधिकारी भूमि सीमा सुरक्षा सामान्य विभाग में तैनात थे. कुवैत के गृह मंत्रालय ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी और सुरक्षा बलों को मातृभूमि की रक्षा के लिए पूरी बहादुरी के साथ डटे रहने का भरोसा दिया.