राजस्थान के बाड़मेर से निकले कृष्ण कुमार बिश्नोई की कहानी लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा है. उन्होंने विदेश में पढ़ाई की और संयुक्त राष्ट्र (UN) में शानदार सैलरी वाली नौकरी हासिल की, लेकिन देश सेवा के जुनून में सब कुछ छोड़कर यूपीएससी की तैयारी की और आईपीएस अधिकारी बने.