Ajab Gajab: बिजली का ऐसा खौफ कि 7 साल से अंधेरे में है परिवार, रूह कंपा देने वाली है सालाराम की कहानी!

Pali News: राजस्थान के पाली जिले के आऊवा गांव में सालाराम का परिवार एक अनोखी मजबूरी में जी रहा है. सात साल पहले घर में बिजली का तार गिरने की घटना ने पूरे परिवार को इतना डरा दिया कि उन्होंने बिजली का कनेक्शन ही कटवा दिया. तब से पत्नी और सात बच्चों के साथ सालाराम दीये की रोशनी में जीवन गुजार रहे हैं. बच्चे उसी रोशनी में पढ़ाई करते हैं और मोबाइल चार्ज करने के लिए पड़ोसी के घर जाना पड़ता है. हाल ही में दीये से बेटी झुलसने की घटना के बावजूद परिवार अभी भी बिजली से दूर रहने को मजबूर है.