Bengal Election: विधानसभा चुनाव से पहले सीएम ममता ने किया बड़ा ऐलान, बेरोजगार युवाओं को हर महीने मिलेंगे इतने रुपए

Bengal Election: पश्चिम बंगाल में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले राजनीतिक दलों द्वारा वोटरों को वादे कर लुभाया जा रहा है। इसी बीच सीएम ममता बनर्जी ने बेरोजगार युवकों के लिए बड़ा वादा किया है। उन्होंने 1500 रुपये हर महीने देने का वादा किया है। सीएम ने यह घोषणा राज्य में मतदाता सूचियों के विशेष गहन संशोधन के दौरान चुनाव आयोग द्वारा मतदाताओं के नामों को बड़े पैमाने पर हटाए जाने के विरोध में आयोजित धरने में दिए गए भाषण के दौरान की।