सोशल मीडिया पर एक छोटी लड़की की प्रेरणादायक कहानी इन दिनों लोगों का दिल जीत रही है. कम उम्र में ही यह बच्ची जिम्मेदारी और हिम्मत की ऐसी मिसाल पेश कर रही है, जिसे देखकर हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है. हर दिन यह लड़की खुद ई-रिक्शा चलाकर अपनी दो छोटी बहनों को स्कूल छोड़ने जाती है, ताकि उनकी पढ़ाई कभी न रुके. दरअसल, लड़की के पिता एक सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करते हैं और अक्सर उसी समय ड्यूटी पर होते हैं जब बच्चों को स्कूल जाना होता है. ऐसे में इस बहादुर लड़की ने खुद जिम्मेदारी उठाने का फैसला किया. जहां उसकी उम्र के ज्यादातर बच्चे खेलने-कूदने या आराम करने में समय बिताते हैं, वहीं यह लड़की अपने परिवार की मदद करने और अपनी बहनों की पढ़ाई का ध्यान रखने में लगी रहती है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में वह पूरे आत्मविश्वास के साथ ई-रिक्शा चलाती नजर आती है. उसके चेहरे पर न डर है और न ही कोई झिझक, बल्कि साफ दिखाई देता है उसका हौसला और जिम्मेदारी निभाने का जज्बा. इस भावुक और प्रेरणादायक कहानी ने इंटरनेट पर हजारों लोगों का दिल छू लिया है. लोग इस छोटी लड़की की हिम्मत, समझदारी और अपने परिवार के प्रति जिम्मेदारी की खूब सराहना कर रहे हैं. Video Credit: Instagram-@indiantv24hrs