Women’s Day: जब मौका मिला तो लिया बड़ा फैसला और आज बन गई सफल बिजनेसवुमेन

एक सफल आंत्रप्रेन्योर बनने के लिए क्या चाहिए -अच्छी प्लानिंग, जोश, जुनून और जज्बा, लेकिन इससे भी ज्यादा जरूरी है – आपदा में अवसर खोजने की कला। नीलम सिंह को कई साल पहले एक अवसर तब नजर आया, जब उनकी कंपनी एक परेशानी में घिर गईं। नीलम ने न केवल अपनी कंपनी को उस परेशानी से बाहर निकाला बल्कि उस आपदा को अपने लिए एक अवसर में भी तब्दील किया।