इजरायल-US ने तेहरान के तेल डिपो पर किया बड़ा हवाई हमला

अमेरिका और इजरायल ने ईरान के तेहरान और करज में स्थित तेल भंडारण केंद्रों पर शनिवार को हवाई हमला किया है. सरकारी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी के पश्चिमी इलाके करज समेत तीन विभिन्न जगहों में ईदन डिपो को निशाना बनाया गया. यह पहली बार है जब ईरान के तेल भंडार से जुड़े बुनियादी ढांचे पर सीधे हमला हुआ है.