अनुपम खेर ने याद किए अपने मुश्किल दिनों के संघर्ष

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने अपनी जीवन के संघर्ष का एक किस्सा साझा करते हुए बताया कि उन्होनें रेलवे प्लेटफॉर्म पर 27 दिन बिताए, जब उनके पास खाने को कुछ भी नहीं था. उस वक्त उनकी हालत बहुत खराब थी और वो काफी परेशान था. उस दौर में उन्हें बहुत दर्द और दुख सहना पड़ा.