फर्जी मान्यता दिखाकर लूटी मोटी फीस! छात्रों का भविष्य दांव पर, स्कूल चेयरमैन गिरफ्तार
गुरुग्राम पुलिस ने शिक्षा के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई की है. स्कूल द्वारा सीबीएसई (CBSE) की फर्जी मान्यता दिखाकर ठगने के मामले में पुलिस ने एडुक्रेस्ट इंटरनेशनल स्कूल चेयरमैन को गिरफ्तार किया है.