ससुराल का मिला साथ तो बहू ने कर दिखाया कमाल... डिंपल ने पास की मुश्किल परीक्षा

राजस्थान के नागौर की डिंपल चौहान ने साबित कर दिया कि अगर सपनों के साथ परिवार का साथ मिल जाए तो सबसे मुश्किल मंजिल भी हासिल की जा सकती है. ससुराल वालों के प्रोत्साहन और परिवार के आशीर्वाद से उन्होंने देश की सबसे कठिन मानी जाने वाली UPSC एग्जाम पास कर ली. उन्होंने ऑल इंडिया 131वीं रैंक हासिल की. डिंपल का कहना है कि यह पूरे परिवार के सहयोग और आशीर्वाद का परिणाम है.