'महिला दिवस' पर अनुप्रिया पटेल का खास संदेश

अनुप्रिया पटेल ने 'महिला दिवस' के अवसर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत में नारी न केवल शक्ति का प्रतीक है बल्कि इसे देश की प्रगति का सक्षम स्तंभ भी माना जाता है. हमारी नारी शक्ति की ताकत को पूरी तरह समझा और स्वीकार किया गया है. देश की हर महिला देश को नए उच्चतम शिखरों पर ले जाने की क्षमता रखती है.