प्रयागराज में आशुतोष महाराज पर ट्रेन में हमला

प्रयागराज जा रही रीवा एक्सप्रेस में आशुतोष महाराज पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है. बता दें कि आशुतोष महाराज ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर बटुकों के साथ यौन शोषण का आरोप लगाया था. आशुतोष महाराज का आरोप है कि चलती ट्रेन में एक युवक ने उन पर अचानक हमला कर दिया और नाक काटने की कोशिश की.