राष्ट्रपति का कार्यक्रम स्थल बदलने पर विवाद: एक्शन में सरकार, प.बंगाल सरकार से मांगी रिपोर्ट

पश्चिम बंगाल में सिलीगुड़ी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का कार्यक्रम स्थल बदलने के मामले में सरकार एक्शन में हैं। इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पंश्चिम बंगाल सरकार से आज शाम तक रिपोर्ट मांगी है। कोलकाता में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का कार्यक्रम स्थल बदलने के मामले में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने पश्चिम बंगाल सरकार से रिपोर्ट मांगी है।