'जब वो बाथरूम में गए...' आशुतोष महाराज पर हमले को लेकर अविमुक्तेश्वरानंद ने उठाए सवाल

रीवा एक्सप्रेस में आशुतोष महाराज पर जानलेवा हमला हुआ, इसको लेकर आरोप स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लगाया गया. अब स्वामी ने इस मामले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. रायबरेली में यात्रा के दौरान उन्होंने कहा कि वह किसी भी प्रकार की शारीरिक हिंसा के पक्षधर नहीं हैं. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि ट्रेन में सुरक्षा व्यवस्था रहती है, ऐसे में अगर हमला हुआ है तो किसी ने उसे देखा क्यों नहीं.