चॉकलेट का लालच देकर 4 साल की मासूम को उठा ले गया दरिंदा, बेरहमी से उसके साथ किया रेप फिर…

असम के कछार जिले में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक युवक चार साल की मासूम बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर उठा ले गया और फिर उसके साथ बेरहमी से रेप किया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है। देश में बच्चों के खिलाफ अपराध लगातार चिंता का विषय बने हुए हैं और ऐसे में ऐसी घटनाओं का सामने आना तनाव और अधिक बढ़ा देता है।