गोरखपुर में रविवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को जबरन ई-रिक्शा में बैठाकर ले जाने की कोशिश की गई. महिला की चीख-पुकार सुनकर ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक होमगार्ड ने तत्परता दिखाते हुए ई-रिक्शा को रोकने का प्रयास किया, जिससे आरोपी घबरा गए और भाग निकले.