टी20 खिताब के बाद अब ओलंपिक में गोल्ड... सूर्या ने बताया टीम इंडिया का अगला मिशन

टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि अब उनका अगला लक्ष्य 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतना है. उन्होंने बताया कि उसी साल टी20 वर्ल्ड कप भी खेला जाएगा. 128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी हो रही है और मुकाबले टी20 फॉर्मेट में खेले जाएंगे.