सऊदी अरब में गिरी मिसाइल, दूतावास बोला- किसी भारतीय की मौत नहीं

सऊदी अरब के अल-खर्ज में रविवार शाम मिसाइल गिरने से दो लोगों की मौत हुई थी, लेकिन भारतीय दूतावास ने पुष्टि की है कि इस हादसे में कोई भारतीय नागरिक मारा नहीं गया है. एक भारतीय घायल हुआ है, जिसका इलाज चल रहा है.