T20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल के दौरान एक मजेदार सोशल मीडिया एक्सचेंज भी चर्चा में आ गया. भारत की धुआंधार बल्लेबाजी के बीच दिल्ली पुलिस ने X पर एक ह्यूमर भरा पोस्ट किया, जिसमें कहा गया कि किवी टीम गेंद 'गायब' होने की शिकायत कर सकती है, क्योंकि भारतीय बल्लेबाज उसे लगातार स्टैंड में भेज रहे हैं.