दिल्ली पुलिस ने कुख्यात छेनू गैंग से जुड़े दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी राजस्थान में करीब 70 लाख रुपये की ज्वेलरी चोरी के मामले में वांछित थे और दिल्ली में नए टारगेट की तलाश कर रहे थे. आरोपियों के कब्जे से दो पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और एक कार बरामद हुई है.