LPG संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, गैस से लदे दो जहाज होर्मुज स्ट्रेट से आएंगे देश

अमेरिका (United States Of America) और इज़रायल (Israel) का ईरान (Iran) के खिलाफ चल रहे युद्ध से दुनियाभर में तेल और गैस संकट गहरा गया है। दुनियाभर का करीब 20-30% तेल होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) से होकर गुज़रता है, जिस पर ईरान का कंट्रोल है। युद्ध के चलते तेल और गैस से लदे कई जहाज समुद्र में फंसे हुए हैं, जिनमें भारत (India) के भी जहाज शामिल हैं। हाल ही में ईरान ने तेल से भरे दो जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से गुज़रते हुए भारत जाने की अनुमति दी गई थी। अब ईरान ने भारत को एक और बड़ी राहत दी है।