फिर बदला मौसम का मिजाज: 14, 15, 16, 17 मार्च तक भारी बारिश, IMD ने जारी किया Alert

Heavy Rain Alert: गर्मी के तीखे तेवर के बीच पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शुक्रवार को देश की राजधानी दिल्ली, राजस्थान समेत कई राज्यों का मौसम एक बार फिर बदल गया है। पूर्वाेत्तर के राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू हो गया है। अगले चार दिन तक देश के उत्तर-पश्चिम व मध्य और पूर्वाेत्तर के अधिकतर हिस्सों में बारिश व गरज-चमक के साथ तेज हवाओं का मौसम रहेगा।