बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की मिली धमकी, जांच तेज

बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे विधानसभा परिसर में व्यापक जांच अभियान शुरू कर दिया है. डॉग स्क्वाड की टीमों ने पूरे कैंपस की तलाशी ली और बम खोजने के लिए विशेष उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है. मामले की गहन छानबीन जारी है.