ईरान के साथ और भीषण जंग लड़ने वाला है अमेरिका? 2500 सैनिकों के साथ एक और युद्धपोत मध्यपूर्व के लिए रवाना

अमेरिका ने ईरान के साथ जारी संघर्ष के बीच 2500 सैनिकों और युद्धपोत USS ट्रिपोली को मध्य पूर्व भेजने का आदेश दिया है। इस बीच डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि खार्ग द्वीप पर ईरानी सैन्य ठिकाने नष्ट कर दिए गए हैं, जबकि क्षेत्र में हमले और तनाव लगातार बढ़ रहे हैं।