हवा में उड़कर आई आफत... डंक मारने लगीं मधुमक्खियां, जान बचाकर भागे लोग

तेलंगाना के संगारेड्डी के गांव में अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया. इस घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग डंक लगने से घायल हो गए. घायलों को तुरंत सदाशिवपेट के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.