नेपाल में पेट्रोल-डीजल और LPG की कीमतों में भारी बढ़ोतरी, इतना हुआ महंगा

मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग की असर की वजह से नेपाल में भी ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. नेपाल ऑयल निगम ने पेट्रोल 31 रुपये, डीजल 54 रुपये और एलपीजी गैस सिलिंडर 296 रुपये महंगा करने का फैसला लिया है. दुनिया भर में युद्ध की वजह से ऊर्जा संकट का खतरा तेजी से मंडराने लगा है.