शक ने उजाड़ दिया घर... पत्नी पर नजर रखने को लगाए CCTV, पति ने चाकू से कर दी हत्या
वडोदरा के बकरावाड़ी इलाके में एक व्यक्ति ने पत्नी पर शक के चलते चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है. पति पत्नी पर निगरानी रखने के लिए घर पर में CCTV लगा रखा था.