98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स का धमाकेदार आगाज हो गया है. शो को कॉमेडियन कोनान ओ'ब्रायन होस्ट कर रहे हैं. एकेडमी अवॉर्ड्स में इस बार रेयान कूगलर की 'सिनर्स' और पॉल थॉमस एंडरसन की 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. 'सिनर्स' ने पहले ही इतिहास रच दिया है. ये ऑस्कर में सबसे ज्यादा 16 नॉमिनेशन पाने वाली फिल्म बन गई है. इस साल ऑस्कर्स में एक नई कैटेगरी 'कास्टिंग' को इंट्रोड्यूस किया गया है.