92 करोड़ का इनाम और कोमा की चर्चा… सामने आए नेतन्याहू, ईरान के नए सुप्रीम लीडर कहां हैं?

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मौत की अफवाहों के बीच उनका नया वीडियो सामने आया है, जबकि ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई अब भी सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए हैं. उनके बारे में कोमा में होने और घायल होने के दावे किए जा रहे हैं. अमेरिका ने उनकी जानकारी देने पर 92 करोड़ रुपये का इनाम रखा है. इस बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर तनाव बढ़ गया है और ईरान के हमलों के बीच अमेरिका जहाजों की सुरक्षा को लेकर लगातार बयान दे रहा है.