Odisha SCB medical college fire: ओडिशा के कटक में एक बड़ा हादसा हो गया है. जहां SCB मेडिकल कॉलेज में आग लग गई है. मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में आग लगी थी. जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक आग पहले मेडिसिन डिपार्टमेंट स्थित ट्रामा सेंटर में लगी और फिर वहीं से आईसीयू तक फैल गई, जिसमें आईसीयू के 7 मरीजों की मौत हो गई है.