अमेरिका-ईरान युद्ध से बढ़े वैश्विक तनाव के बावजूद सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. MCX पर चांदी करीब ₹23,000 प्रति किलो तक टूट चुकी है और अपने लाइफटाइम हाई से लगभग ₹1.60 लाख सस्ती हो गई है. मजबूत डॉलर, ऊंची ब्याज दरें और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी को इस गिरावट की बड़ी वजह माना जा रहा है.