युवी से पहले इस धुरंधर ने जड़े थे 1 ओवर में 6 छक्के, बना 'महारिकॉर्ड'

क्रिकेट इतिहास में जब भी एक ओवर में छह छक्के लगाने वाले बल्लेबाज की बात होती है, तो फैन्स के जेहन में सबसे पहला नाम युवराज सिंह का आता है. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह कारनामा सबसे पहले साउथ अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज हर्शल गिब्स ने किया था.