'हम चमड़ा उतारना जानते हैं...', करणी सेना के विरोध के बीच बाराबंकी में गरजे चंद्रशेखर

करणी सेना की धमकी पर पलटवार करते हुए सांसद चंद्रशेखर आजाद ने सख्त लहजे में कहा कि वे संघर्ष करने वाले लोग हैं और धमकियों से नहीं डरते. उन्होंने चेतावनी दी कि वे 'चमड़ा उतारना और उसका जूता बनाना' भी जानते हैं, हालांकि वे संविधान को मानने वाले सज्जन लोग हैं.