कुल्हाड़ी से काटना था चादर ओढ़कर सोए युवक का गला... कंफ्यूजन में काट डाले पैर

मुंगेर में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां हत्या की नीयत से आए आरोपी ने सो रहे व्यक्ति पर कुदाल से हमला कर दिया. आरोपी अपने दुश्मन को निशाना बनाना चाहता था, लेकिन पहचान में गलती होने से दूसरे शख्स का पैर गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.