टूटी चूड़ियां, मंगलसूत्र और 'दुल्हन' की लाश

बिहार के रोहतास जिले में खेतों के बीच बने एक कुएं से नवविवाहित महिला का शव मिलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि महिला दुल्हन के कपड़ों और गहनों में सजी हुई थी. वहीं घटनास्थल से करीब 400 मीटर पहले पश्चिम दिशा में उसकी टूटी चूड़ियां और मंगलसूत्र मिलने से मामला और भी संदिग्ध हो गया है.