बांदा में सिपाही का घूस लेते वक्त का वीडियो हुआ वायरल

यूपी के बांदा में एक वर्दी धारी पुलिस कांस्टेबल का घूस लेते वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें साफ दिखाई दे रहा कि सिपाही वर्दी में घूस ले रहा है. इतना ही नहीं बड़ी बात है कि रिश्वत लेने के बाद काम होने की गारंटी भी दे रहा है.