चलती ट्रेन में सीट को लेकर भिड़ गईं दो महिलाएं, बाल पकड़कर की जमकर मारपीट, वीडियो हुआ वायरल!

भारतीय रेलवे की ट्रेनों में भीड़ और सीट को लेकर विवाद होना अब एक आम बात हो गई है, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने सभी को हैरान कर दिया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल या स्लीपर कोच में दो महिलाओं के बीच सीट पर बैठने को लेकर तीखी बहस शुरू होती है, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल जाती है. दोनों महिलाएं एक-दूसरे पर बुरी तरह टूट पड़ती हैं, उनके बीच बाल खींचने से लेकर थप्पड़ और लात-घूंसे चलने लगते हैं. पास में बैठी एक लड़की जब समझाने की कोशिश करती है, तो उसके साथ मार-कुटाई शुरू हो जाती है. इस दौरान कुछ सह-यात्री इस पूरी घटना का वीडियो बनाने लगते हैं, जो अब इंटरनेट पर जंगल की आग की तरह फैल रहा है.