'होली-दिवाली जानता हूं, ईद-रमजान नहीं', BJP सांसद के बयान पर भड़की सपा

अलीगढ़ से भाजपा सांसद सतीश गौतम ने एक बार फिर विवादित बयान देकर सियासी पारा गरमा दिया है. रमजान और ईद की जानकारी होने से इनकार करते हुए उन्होंने मुस्लिम समुदाय पर सरकारी योजनाओं का सर्वाधिक लाभ लेने का आरोप लगाया, जिसके बाद समाजवादी पार्टी ने उन पर तीखा पलटवार किया है.