CM Mamata: कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बंगाल में कांग्रेस का गठबंधन होना चाहिए। सही आंकड़े पर गठबंधन के सिवाय कोई और विकल्प नहीं है। मीडिया ने जब उनसे पूछा कि क्या कांग्रेस पश्चिम बंगाल में गठबंधन में लड़ेगी? तो उन्होंने कहा कि यह मेरा निजी मत है कि बंगाल में गठबंधन होना चाहिए। लेकिन कई कारण होते हैं, जिसके कारण गठबंधन नहीं हो पाते हैं। यह हमारा फैसला या कुछ नेताओं का फैसला नहीं हो सकता है। कांग्रेस में तीन-चार लोग ये फैसला लेते हैं।