चित्तौड़गढ़ में दहाड़े योगी, खिलजी के धोखे की दिलाई याद

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ खूब दहाड़े और उन्होंने लोगों को महाराणा रत्न सिंह की वीरता और अल्लाउद्दीन खिलजी के धोखे की याद दिलाई. उन्होंने कहा, अल्लाउद्दीन खिलजी के धोखे से हमारे वीरों का मुकाबला आमने-सामने की लड़ाई में संभव नहीं था क्योंकि शत्रु हमेशा छल से ही लड़ते थे. महाराणा रत्न सिंह के साथ-साथ गार बादल जैसे वीर सेनापति भी बहादुरी से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए. इस घटना से यह पता चलता है कि शत्रु हमारे वीरों के सामने प्रत्यक्ष मुकाबले में कहीं नहीं टिकते थे.