Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक नन्ही बच्ची देवी Maa Kali के रूप में नजर आ रही है. वीडियो में बच्ची ने मां काली का वेश धारण कर बेहद दमदार परफॉर्मेंस दी है.उसके एक्सप्रेशन, हाव-भाव और मंच पर आत्मविश्वास देखकर लोग हैरान रह जाते हैं. इतनी छोटी उम्र में बच्ची की यह प्रस्तुति कई लोगों के रोंगटे खड़े कर रही है. वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स इस नन्ही कलाकार की जमकर तारीफ कर रहे हैं. लोग कह रहे हैं कि बच्ची ने मां काली के रूप को बहुत ही प्रभावशाली तरीके से निभाया है. उसकी मासूमियत और शानदार अभिनय ने लोगों का दिल जीत लिया है. यही वजह है कि यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब शेयर कर रहे हैं.