आज तक डिजिटल ब्रेकिंग में बड़ी खबर है कि ट्रंप ने ईरान के खारक द्वीप स्थित तेल निर्यात केंद्र पर हमले की खुली धमकी दी है।. उन्होंने कहा कि अमेरिका वहां मजे के लिए हमला कर सकता है. इस बयान के बाद पहले से ही चल रहा तनाव और बढ़ गया है. अमेरिका लगातार ईरान के खिलाफ भीषण हमले करता आ रहा है, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा की स्थिति बिगड़ती जा रही है.