आलीशान कोठी, करोड़ों की प्रॉपर्टी... फिर क्यों परिवार सड़क पर रहने को मजबूर?

अलीगढ़ के रत्नेशपुरम में करोड़ों की संपत्ति वाला सचदेवा परिवार दो दिनों से सड़क पर रहने को मजबूर है. 1800 वर्ग गज की कोठी पर भाइयों ने ताला जड़ दिया है, जिससे बंटवारे के विवाद के बीच रवींद्र सचदेवा का परिवार न्याय की गुहार लगाते हुए घर के बाहर बैठा है.