'आग से पहले दो बार कटी बिजली...', ओडिशा अस्पताल हादसे पर चश्मदीद का दावा
ओडिशा में SCB मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के ट्रॉमा केयर ICU में आग मामले को लेकर चश्मदीदों ने आंखोदेखी सुनाई है. एक शख्स ने दावा किया कि हादसे से पहले बिजली दो बार कटी थी, जिसके बाद आग लगी और ICU धुएं से भर गया.