संजू ने बताया, वर्ल्ड कप से पहले फोन ऑफ करने का सीक्रेट

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन ने अब वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद बताया है कि आखिर उन्होंने टूर्नामेंट से दो हफ्ते पहले अपना फोन ऑफ क्यों कर लिया था. उन्होंने कहा कि सभी सोशल मीडिया एक्टिविटीज मेरे दोस्तों द्वारा मैनेज की गई थी क्योंकि टूर्नामेंट के दौरान फोन ऑन रखना मुश्किल था. मैंने एक नंबर वाइफ को दिया था ताकि जरूरी संपर्क बना रहे. इस तरह से मैंने अपने आप को टूर्नामेंट पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित किया. फोन ऑफ रखने का निर्णय मेरी योजना का हिस्सा था ताकि मैं शांति से टूर्नामेंट पर ध्यान केंद्रित कर सकूं.