मथुरा: बरसाना के राधा बल्लभ मंदिर में साधु की हत्या से सनसनी, बंधक बनाकर धारदार हथियार से किया वार

मथुरा के बरसाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां श्री राधा बल्लभ मंदिर में देर रात अज्ञात हमलावरों ने घुसकर मंदिर के संत पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।