एक हार से बदल गई टीम इंडिया की बैटिंग, संजू ने खोले राज

इंटरव्यू के दौरान संजू सैमसन ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया में वर्ल्ड कप हार के बाद भारतीय टीम ने टी ट्वेंटी फॉर्मेट में अपनी बल्लेबाजी को लेकर गहन चर्चा की. उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा की कप्तानी में ड्रेसिंग रूम में यह बात चली कि पहले जैसी बल्लेबाजी टीम के लिए ठीक नहीं है. टीम को ज्यादा आक्रामक बल्लेबाजों की जरूरत है जो खेल को नया रूप दे सकें और पूरी दुनिया को दिखा सकें कि भारत अगला कप खेलने वालों में है.