ईरान ने तेल अवीव पर मिसाइल से फिर किया हमला, बढ़ा तनाव

इजरायल पर ईरान के हमले ने क्षेत्रीय तनाव को और ज्यादा बढ़ा दिया है. ईरान ने इजराइल की राजधानी तेल अवीव के दक्षिणी हिस्से पर मिसाइलों से जोरदार हमला किया है, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. इजराइली पुलिस के अनुसार इस हमले में क्लस्टर वारहेड से निकलने वाले छोटे छोटे बम धमाके हुए हैं.