टीम इंडिया के T20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक इंटरव्यू में अपनी स्कूल लाइफ से जुड़ा दिलचस्प किस्सा साझा किया. उन्होंने बताया कि मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल कभी उनके पड़ोस में रहती थीं और उनके भाई सैम्यदीप घोषाल उनके स्कूलमेट थे. बातचीत के दौरान सूर्या ने अपनी पढ़ाई और कप्तानी की भी मजेदार तुलना करते हुए कहा कि जहां पढ़ाई में वह 50–60% से आगे नहीं बढ़ पाए, वहीं कप्तानी में टीम का जीत प्रतिशत 80% से ज्यादा है.