गाजियाबाद में बैंक मैनेजर की हत्या, गार्ड ने सीने पर मारी गोली
गाजियाबाद में पंजाब एंड सिंध बैंक के अंदर खूनी खेल देखने को मिला है. छुट्टी न मिलने से नाराज एक बैंक गार्ड ने अपने ही मैनेजर की छाती में गोली उतार दी. गंभीर हालत में अस्पताल ले जाए गए मैनेजर अभिषेक शर्मा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.